top of page

प्रिय विद्यार्थी, अभिभावकगण एवं शिक्षण संकाय,

हमारे विद्यालय की सफलता आपके सहयोग, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सृजनात्मकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विद्यालय केवल एक शैक्षणिक केंद्र नहीं, बल्कि एक ऐसा स्थान है जहाँ बच्चे अपने सपनों को साकार करने के लिए उड़ान भरते हैं। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों से भी जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

मैं सभी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करने, अनुशासन का पालन करने और अपने शिक्षकों व अभिभावकों का सम्मान करने की प्रेरणा देता हूँ। आइए, हम सभी मिलकर शिक्षा के इस पावन मंदिर को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।

Suresh Chandra Gangwar, Principal-SPIC

p_edited.jpg
bottom of page